Wed, 07 22, 2026
देश

चाय की थड़ी पर खोले गए बैंक खातों से लाखों रुपए की हेराफेरी:

एफआईआर में बैंक की महिलाकर्मी सहित दो को जालसाजी में शामिल बताया

post-img

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में बैंककर्मी ने चाय की थड़ी पर बैठकर बैंक खाते खोल दिए। फिर जालसाज ने खाताधारक को मिलने वाला एटीएम कार्ड, चेकबुक व पासबुक किट उन्हें न देकर स्वयं के पास मंगवा लिए। एटीएम का पिन, मोबाइल नम्बर बदलकर देशभर में ठगी का शिकार बनने वाले लोगों के लाखों रुपए इन खातों में ट्रांसफर कर निकासी कर ली।
हरकत में आई पुलिस
पत्रिका में 30 अक्टूबर के अंक में द्मनौकरी का झांसा देकर सैलरी अकाउन्ट से लाखों का लेन-देनद्य शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कोतवाली थानाप्रभारी वीरेन्द्रसिंह शेखावत ने सोमवार सुबह एचडीएफसी बैंक शाखा से पीड़ितों के खाते की डिटेल निकाली। पड़ताल में इनके खाते से लाखों की रकम ट्रांसफर व निकासी होना सामने आया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस पड़ताल में धोखाधड़ी की वारदात पंचशील नगर स्थित चाय की थड़ी पर अंजाम देना पता चला। प्रकरण क्रिश्चियन गंज थाने को रेफर होने के बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने फॉयसागर रोड गोटा कॉलोनी निवासी कैलाशचन्द सेन व अन्य की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
लालच देकर खोले खाते
पीड़ितों ने रिपोर्ट में बताया कि वे सिक्योरिटी गार्ड हैं। गत 19 अक्टूबर को धोलाभाटा निवासी सुपरवाइजर हरीशचन्द सैनी ने श्रीबालाजी सिक्योरिटी सर्विसेज एचआर में जॉइनिंग पर 14 हजार 700 वेतन, ग्यारह सौ पीएफ का आश्वासन दिया। सैनी ने फार्म के लिए पंचशील पृथ्वीराज नगर स्थित चाय की थड़ी पर बुलाया।
इन्होंने खोले खाते
एचडीएफसी की मिली नामक महिला कर्मी व जावेद खान ने स्वयं को नसीराबाद शाखा के कर्मचारी बताकर लेपटॉप व फिंगर प्रिंट मशीन से खाते खोले। सैनी ने फार्म, पेन, आधार कार्ड व फोटो लेकर जॉइनिंग दस्तावेज सोशल मीडिया ग्रुप पर दे दिया।
स्टेटमेंट से हुआ खुलासा
पवन ने सिक्योरिटी कम्पनी का एचआर बताते हुए 27 अक्टूबर को अजमेर आकर ड्रेस, जूते, बैल्ट आदि देेने का झांसा दिया। मिली, जावेद व हरीश सैनी ने खाताधारकों को बैंक किट नहीं सौंपे। इसी बीच 26 अक्टूबर शाम को मनसाराम के खाते में 95 हजार का ट्रांजेक्शन हुआ। मनसाराम ने ग्रुप में जानकारी दी तो सभी ने स्टेटमेंट निकाला। स्टेटमेंट में अन्य राज्य में खाते से निकासी सामने आने पर बैंक खाता बंद कराया।

 

Related Post