Wed, 07 22, 2026
देश

जंगल बचाने वालों ने ही कटा दिए 1500 पेड़:

सुरक्षा दीवार के नाम पर काटे पेड़

post-img

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जैतसागर तालाब के पास स्थित टैरिस गार्डन के पीछे बनाई रही सुरक्षा दीवार के लिए वन विभाग ने करीब 1500 पेडों की बली लगा दी। जबकि वन विभाग ने सम्बधित ठेकेदार को पेड़ काटने की अनुमति भी नहीं दी गई बताई। वहीं टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अधिकारियों से पेड़ काटे जाने के मामले की जानकारी होने से ही मना कर दिया। पेड़ काटे जाने को लेकर गार्डन में प्रात: भ्रमण पर आने वाले लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन दीवार निर्माण कर रहे संवेदक ने उच्चाधिकारियों को आदेश होना बताया।
रातों रात भर ले गए
वन विभाग की भूमि पर लगे पेड़ों पर वन विभाग का ही अधिकार होता है। पेड़ की कटाई के दौरान निकली लकडियां भी वन विभाग की संपति होती है, लेकिन पेड़ की कटाई के बाद निकली लकडियों को ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली द्वारा रातोंरात ले जाया गया। इस पर रेंजर हेमेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि पेड़ काटे जाने के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में अगर पेड़ कटे है तो लकडियां कौन ले गया इसका पता किया जाएगा। इसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
1500 पेड़ों की दी बली
जैतसागर के पास स्थित टैरिस गार्डन के पीछे 33.50 लाख रुपए की लागत से करीब एक सप्ताह से 500 मीटर की सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। जानकार सूत्रों की माने तो इस अवधि में धोक के करीब 1500 पेड़ काट दिए गए,जिसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी।
पांच सौ मीटर में काटे
सुरक्षा दीवार बनाने के लिए करीब 500 मीटर में 8 से 10 फीट की चौड़ाई में आने वाले पेड़ों को काट दिया गया है।सुरक्षा दीवार के लिए बनाए गए रास्ते की साइड में ही काफी कटे पेड़ नजर आए। जबकि रास्ते में आ रहे पेड़ों का तो नामोनिशान तक नहीं था। रास्ते पर जेसीबी की मदद से झींकरा डलवा दिया
गया।

Related Post