आचार संहिता लगने से पहले अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में किए गए शिलान्यास व उदघाटन की पट्टिकाएं अब भी खुली पड़ी हैं। पिलानी विधानसभा क्षेत्र में चैनपुरा से पावडिया जोहड़ तक मिसिंग लिंक सडक़ निर्माण कार्य की शिलान्यास पट्टिका खुली पड़ी है। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर छह में सड़क की लोकार्पण पट्टिका, वार्ड नंबर 43 में सड़क के नवीनीकरण की लोकार्पण पट्टिका व मोहल्ला मुगलान से पीपली चौक तक सड़क के नवीनीकरण कार्य के लोकार्पण की पट्टिकाओं को ढका नहीं गया है। इसके अलावा भी जिले के अनेक शहर, गांव व कस्बों में पट्टिकाएं खुली पड़ी हैं। जबकि कई जगह इन पट्टिकाओं को ढका गया है। ऐसे में कई लोग असमंजस में है कि आखिर किस पर नियम लागू होता है और किस पर नहीं।
