यह हादसा रामोल से गतराड जाने वाले मार्ग पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ। घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री का शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना स्थल के समीप ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का कैंप होने के कारण धमाके की आवाज सुनते ही जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां और एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंचीं। झुलसे हुए लोगों को एलजी अस्पताल और असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि फैक्ट्री का संचालन मेहुल डोडिया द्वारा किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, इसके बावजूद वहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण जारी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खुले मैदान में तिरपाल और अस्थायी ढांचों के भीतर आतिशबाजी तैयार की जा रही थी। पुलिस और प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि लाइसेंस रद्द होने के बावजूद फैक्ट्री का संचालन कैसे जारी रहा और संबंधित अधिकारियों की इसमें क्या भूमिका रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि पटाखा निर्माण में प्रयुक्त ज्वलनशील रसायनों के कारण विस्फोट के बाद आग तेजी से फैली, जिससे भारी जनहानि हुई। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के वस्त्राल क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
देश
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत:
15 घायल, लाइसेंस रद्द होने के बावजूद चल रही थी फैक्ट्री; प्रधानमंत्री ने जताया शोक
- by रितेश पारीक
- Jul 18,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
