Wed, 07 22, 2026
देश

10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन:

10 हजार से अधिक वंचित स्टूडेंट्स को राहत

post-img

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने से प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्टूडेंट्स वंचित रह गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा ने मंगलवार को ही आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ाने के आदेश दिए।

पहले आवेदन की विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 27 सितंबर थी और 4 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया था।

Related Post