आधुनिकता और पाश्चात संस्कृति से प्रभावित युवा पीढ़ी समलैंगिगता की ओर आकर्षित हो रही है। इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। बीते वर्षों में बांसवाड़ा में ही 20 युवा एचआईवी संक्रमण से ग्रसित पाए गए। इन युवाओं से पूछताछ में सामने आया कि वेे समलैंगिक होने के कारण घातक बीमारी के शिकार हुए हैं। इनमें 40 वर्ष आयु तक युवाओं का संक्रमित होना सामने आया है। इनमें अधिकांश युवा शिक्षित भी हैं। सूत्रों की मानें तो एचआईवी संक्रमितों में कुछ युवा कम आयु के भी हैं। जो घर से दूर रहकर या तो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या नौकरी पेशा में हैं। कुछ में लगातार समलैंगिग संबंध बनाने के कारण भी यह समस्या सामने आई है। इनमें कुछ मेल सेक्स वर्कर भी हैं।
खुलकर नहीं रख पाते समस्या
चिकित्सक बताते हैं कि कई समलैंगिक युवाओं को शुरुआत में पता ही नहीं चलता है कि वो इतनी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। समस्या बढ़ने पर अस्पताल पहुंचते हैं। जहां जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होती है। लेकिन पीड़ित इस पर खुलकर बात भी नहीं करते। सूत्र बताते हैं कि युवा समलैंगिकता पर बात करने से कतराते हैं। कई बार काउंसलिंग करने के बाद पीड़ित वजह बताने में सहज हो पाते हैं। घातक है एचआईवी, कमजोर कर देता है इम्यून सिस्टम एचआईवी (ह्यूमन इम्युनोडिफिशिएंसी वायरस) एक प्रकार का वयारस है। जो प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। यह वायरस आगे चलकर एड्स का कारण बनता है। एड्स एक लाइलाज बीमारी है। इससे बचाव का एक मात्र उपाय जागरुकता है।
समलैंगिगता मनोविकार नहीं
महात्मा गांधी चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉ शिल्पा मईड़ा ने बताया कि समलैंगिगता को मनोविकार नहीं कहा जा सकता। हां कुछ लोग बाई च्वाइस भी समलैंगिग होते हैं। चिकित्सालय में कुछ एक समलैंगिग मरीजों ने परामर्श लिया है।
इनका कहना है
पीड़ित मरीज की तरह आता है, इसलिए ध्येय उपचार देना रहता है। सेक्स बिहेवियर को लेकर जानकारी नहीं होती। काउंसलिंग और जांच के आधार पर चिकित्सक के द्वारा उपचार दिया जाता है। प्रोटेक्शन आदि को लेकर समझाइश की जाती है।- डॉ दीपा कटारा, इंचार्ज, एआरटी सेंटर, एमजी अस्पताल, बांसवाड़ा
अधिकांश मामलों में समलैंगिक लोगों में अन्य तरह के यौन संक्रमण पूर्व से ही होते हैं। इससे एचआईवी होने की संभावना बढ़ जाती है। - डॉ खुशपाल सिंह राठौड़, पीएमएओ, महात्मा गांधी चिकित्सालय
इन बीमारियों की होती है आशंका
टीबी
फंगल इन्फेक्शन
डायरिया
त्वचा की बीमारी
कैंसर
