Thu, 07 23, 2026
देश

राजकीय सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टर ममता बिजारनियां ने एक व्यक्ति की आंख की कटी पलक का सफल ऑपरेशन करके राहत दी:

कटी पलक का किया सफल ऑपरेशन

post-img

राजकीय सामुदायिक अस्पताल निवाई में डॉक्टर ममता बिजारनियां ने एक व्यक्ति की आंख की कटी पलक का सफल ऑपरेशन करके राहत दी। डॉ. ममता बिजारनिया ने बताया कि गुरूवार को 50 वर्षीय छोटू लाल की आंख की पलक खेत में लगी बाड के तार से कट गई। जिसको परिजनों ने स्थानीय राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसका शुक्रवार को सफल ऑपरेशन करके राहत दी है। डॉ. बिजारनिया ने बताया कि सीएससी में यह पहला पलक रिपेयर का सफलतम ऑपरेशन है अब आंखों के रोगियों को टोंक व जयपुर जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय सीएससी में आंखों की मोतियाबिन्द, पुतली का फटना एवं पलक की अन्य बीमारियों को सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया जाता है।
 

Related Post