सर्व ब्राह्मण महासभा जिला टोंक की ओर से मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार शाम किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में संत रामनिवास रामद्वारा एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा मुख्य अतिथि थे। इसमें जिला स्तर की 70 प्रतिभा सहित संगठनात्मक क्षेत्र में कार्य कर रहे 31 समाजबंधुओं को स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र, दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि हमें शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने के साथ ही समाज को एकजुटता के साथ रचनात्मक दिशा में कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं की ओर से मेहनत कर श्रेष्ठ अंक लाने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभाएं समाज का गौरव है। इसी तरह मेहनत कर समाज एवं जिले का नाम रोशन करे। कार्यक्रम में रामस्नेही संप्रदाय के संत रामनिवास ने भी महासभा की ओर से सम्मानित सभी प्रतिभाओं को आशिर्वाद देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित शैलेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता में सबसे बड़ी ताकत होती है। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर आगे बढऩा चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ब्रजराज स्नेही ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, बद्रीनारायण सूरीया, महामंत्री विष्णुदत्त खांडल, महेश दाधीच, ज्ञानेंद्र श्रोती, पंडित सुरेश दुबे, इंदु शेखर शर्मा, हनुमान प्रसाद बोहरा, महेश जोशी, चंद्रप्रकाश शर्मा, सौभागमल शर्मा, विष्ण्ु पारीक, राजाराम शर्मा, सुनील शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, महेश शर्मा, कैलाश शर्मा, विवेक शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, मुरली मनोहर शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, भुवनेश शर्मा, गोविंद नारायण पुरोहित आदि मौजूद थे।
