Wed, 07 22, 2026
देश

प्रशासन शहरों के संग अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य:

अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी को स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल व डॉ. जीएस संधु ने सम्मानित किया

post-img

नगरपालिका निवाई अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी को प्रशासन शहरों के संग अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल व डॉ. जीएस संधु ने जयपुर में सम्मानित किया। अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए गए प्रशासन शहरों के संग अभियान में दिए गए तीन हजार पटटों के लक्ष्य से अधिक 4 हजार 464 पटटों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उन्होंने घर-घर अभियान चलाकर लोगों को पटटा लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पटटों के लिए जागरूक करने के लिए शहर में गली-गली व प्रत्येक मोहल्लों में वाहनों से अनाउंसमेंट करके जागरूक किया गया। जयपुर में राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किा गया।

Related Post