मालपुरा मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पाती लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय मतदान हमारा अधिकार तो फिर क्यों करे इससे इनकार था। इसमें 72 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने मतदान करने के महत्व को प्रतिपादित करते हुए अपने बड़ों को आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में डॉ. राजकुमार वर्मा, अरविंद टेलर, कपिल जांगिड़, देवकी नंदन गोस्वामी ने सहयोग किया।
