Wed, 07 22, 2026
देश

फीस वसूली का मामला: आरटीई वाले स्कूलों का होगा सत्यापन:

निजी स्कूलों में मचा हड़कंप

post-img

निजी स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिल बच्चों से फीस लेने के मामले का अब खुलासा होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग सभी स्कूलों का भौतिक सत्यापन करेगा। इसमें बच्चों की संख्या से लेकर उनकी पढ़ाई, फीस से लेकर कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार होगी। इससे निजी स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है।

गैर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पढ़ाई के लिए राइट टू एजुकेशन (आरटीई) स्कीम संचालित की गई है। इसके तहत चयनित छात्र स्कूलों में अध्ययन कर रहे है, लेकिन जिले के कई स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिल छात्रों से फीस मांगने का मामला भी सामने आया। ये मामला सार्वजनिक हुआ तो शिक्षा विभाग ने सत्यापन कराने का निर्णय लिया।

स्कूलों की संख्या के आधार पर होगा दलों का गठन : भौतिक सत्यापन करने के लिए विभाग की ओर से ब्लॉकों में स्थिति स्कूलों के आधार पर दलों का गठन किया जाएगा। एक सत्यापन दल को तीन स्कूलों का आवंटन किया गया है। वहीं बताया गया है कि दल की ओर से 7 नवम्बर से पूर्व आरटीई के अंतर्गत आने वाले स्कूलों का भौतिक सत्यापन कार्य देना होगा। साथ ही भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट आरटीई पोर्टल पर 14 नवम्बर तक अपलोड कर लॉक करनी होगी। अगर स्कूल नहीं करेंगे तो स्कूलों को नि:शुल्क सीट पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को पढ़ाई करवानी होगी।

Related Post