आमेर तहसील की ग्राम पंचायत रूंडल सहित आसपास क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप है। इसके बाद भी जिम्मेदार 2 महीने से खराब सीबीसी मशीन की शुद्ध नहीं ले रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूंडल में पिछले 5 सालों से सीबीसी जांच मशीन है। जिससे रोजाना 15 से 20 सीबीसी जांच आसानी से की जाती थी, लेकिन अगस्त से यह खराब है। इससे मरीज सीबीसी जांच से वंचित रह रहे हैं या सीबीसी जांच करवाने के लिए मानपुरा माचैडी सामोद या अन्य जगह जाना पड़ता है। इन दोनों मौसमी बीमारी के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 80 से 130 से अधिक मरीज आ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया के रोगी बढ़ रहे हैं। स्थानीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दो महीना से सीबीसी मशीन खराब होने के कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है,जिसके कारण मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट लैब जाना पड़ रहा है।
प्राइवेट लैब वाले ले रहे मनमाने दाम
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन खराब हो जाने के कारण प्राइवेट लैब वाले 300 से 350 रुपए सीबीसी जांच के ले रहे हैं।
छह प्रकार की जांचें करती थी मशीन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत तकनीकी सहायक रामकरण यादव ने बताया कि सीबीसी मशीन से 6 प्रकार की जांच की जाती है। जिसमें डेंगू मलेरिया के मरीजों की प्लेट्स रेट की जांच से इलाज में सुविधा मिलती है। मौसमी बीमारी के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना जांच के लिए मरीज आ रहे हैं। सीबीसी मशीन खराब की जानकारी आमेर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी को 2 महीने पहले दे दी गई थी। मशीन खराब पड़ी है जिससे स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी जांच नहीं हो रही है।
