Wed, 07 22, 2026
देश

सर्दी की शुरुआत के साथ पहुंचने लगे मेहमान परिंदे:

रुण्डेड़ा तालाब पर पहुंच रहे देसी, विदेशी परिंदे

post-img

मेवाड़ के जलाशयों में अब सर्दी की शुरुआत के साथ ही मेहमान परिंदों का आगमन शुरू हो गया है। स्मार्ट विलेज नाम से जाने वाले रुण्डेड़ा गांव के तालाब में इन दिनों विदेशी परिंदों की चहचहाहट सुनाई दे रही है। वहीं, पक्षी प्रेमी भी सुबह, शाम तालाब पर पहुंचकर पक्षियों की अटखेलियों को अपने कैमरे में कैद कर रहे है। यहां कई प्रकार के देसी, विदेशी प्रजातियों के पक्षी तालाब में देखे जा रहे है। इसे लेकर हाल ही में पक्षी विशेषज्ञों का एक दल रुण्ड़ेड़ा तालाब पहुंचा। जहां उन्होंने पक्षियों की अठखेलियों को करीब से देखा तथा अपने कैमरों में कैद किया। गांव के स्थानीय पक्षी मित्रों ने दल को तालाब का भ्रमण करवाया।

उदयपुर से आई टीम के रोहित द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने यहां लेज़र व्हाइट थ्रोट, शॉर्ट टो स्नैक ईगल, हनी बजार्ड, यूरेशियन क्रिस्ट्रेल, पल्लार्ड हेरियर, कॉमन स्नाइप, रफ, लिटिल रिंग्ड प्लावर, लाल मुनिया, सहित अनेक पक्षियों की प्रजातियां देखी।

Related Post