Thu, 07 23, 2026
देश

गलत तथ्य बताने के कारण बीजेपी ने बदला एक और टिकट:

वीरेंद्र सिंह कानावत भाजपा की ओर से मसूदा सीट से होंगे प्रत्याशी

post-img

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में फेरबदल किया गया है। बता दें कि अजमेर जिले की मसूदा सीट से भाजपा ने अभिषेक सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उनका टिकट देर रात होल्ड कर दिया गया। होल्ड करने की वजह गलत तथ्य पेश करने को लेकर बताई जा रही है। बता दें कि अभिषेक सिंह ने अपने बायोडाटा में रावत-राजपूत बताकर टिकट मांगा था, जबकि वह मेहरात है जो कन्वर्टेड मुस्लिम होते हैं। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि गलत तथ्य बताने के कारण उनका टिकट बदला गया है।
 पार्टी ने यह तीसरा टिकट बदला
वहीं अब वीरेंद्र सिंह कानावत भाजपा की ओर से मसूदा सीट से प्रत्याशी होंगे। वे मसूदा पंचायत समिति प्रधान भी रह चुके हैं। पार्टी ने यह तीसरा टिकट बदला है। इससे पहले रविवार को आई सूची में कोलायत से पूनम कंवर भाटी की जगह उनके बेटे अंशुमान सिंह भाटी को टिकट दिया गया और बारां अटरू सीट से सारिका चौधरी की जगह रामलाल बैरवा को टिकट दिया गया।
इस बार एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं
गौरतलब है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। पिछली बार पार्टी की ओर से यूनुस खान को टोंक सीट से उम्मीदवार बनाया गया था और वे एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी थे, लेकिन इस बार तो उनका टिकट भी काट दिया गया है। 

Related Post