Wed, 07 22, 2026
देश

विद्यार्थियों ने किया बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण:

वन्य जीव जंतु एवं पौधों का संरक्षण का महत्व बताया

post-img

विद्यार्थियों को वन्य जीव जंतु एवं पौधों का संरक्षण एवं महत्व बताने के लिए शहर के वीर हनुमान जी रोड पर स्थित टी.सी.आई. इंटरनेशनल एकेडमिक द्वारा नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण करवाया गया। टी.सी.आई.ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के अध्यक्ष व संरक्षक एडवोकेट एम.आर.नटवाड़िया, सचिव रमेश निठारवाल, तथा एकेडमिक हैड योगेंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को रवाना किया। शिक्षकों द्वारा वन्य जीव तथा वनस्पति के संरक्षण की उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। प्रिंसिपल डॉ.पीयूषा माहेश्वरी ने बताया कि विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने अमूल्य संपत्ति के रखरखाव का संकल्प लिया गया।

Related Post