Wed, 07 22, 2026
देश

श्रीमद् भागवत कथा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा:

16 से 22 अक्टूबर तक नही होगी श्रोताओ को कोई भी परेशानी

post-img

नगरपालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी ने रामलीला मैदान पहुंचकर 16 से 22 अक्टूबर तक होने वाली एतिहासिक श्रीमद् भागवत कथा की व्यवस्थाओं को देखा व जायजा लिया तथा साफ सफाई व समुचित व्यवस्था के निर्देश पालिका कर्मियों को दिया। पालिका अध्यक्ष ने इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी सदस्यों से चर्चा करते हुए आयोजन में पालिका की हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए आयोजन स्थल रामलीला मैदान पर कथा के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था के साथ साथ,कलश यात्रा, शोभा यात्रा व प्रभातफेरी के रास्ते सफाई व्यवस्था व आवारा पशुओं के लिए कारगर कदम उठाने के लिए भी पालिका कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष कुरैशी के साथ अधिशाषी अधिकारी रामनिवास कुमावत, कनिष्ठ अभियंता सुरेन्द्र गोदारा, बीसूका सदस्य संजीव भानुका पार्षद मुकेश सैनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल सैनी, मनोज कुमार राकसिया, विनोद गौड़, भागीरथ गौड़, शुभकरण चुनवाल महावीर जाजम सहित आदि लोग मौजूद रहे |

Related Post