तालेड़ा उपखंड के बाजड़ गांव में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अव्यवस्था का शिकार हो रहा है। यहां पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण 450 बच्चों को भटकना पड़ रहा है। मजबूरन फ्लोराइड युक्त पानी पीने को बच्चे मजबूर है।बच्चे घरों से बोतल में पानी लेकर आते है, जो एक घंटे बाद ही गर्म हो जाता है और स्कूल के अंदर जहां पर बच्चे खाना खाते हैं, वहां पर स्टाफ की गाड़ियां खड़ी होने से बच्चों को खाना खाने में असुविधा हो रही है। प्रशासन को कई बार ग्रामीणों के द्वारा अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण वेद प्रकाश जैन ने बताया की स्कूल व आंगनबाड़ी में 450 बच्चे अध्यनरत है और स्कूल में हैण्डपंप लगा हुआ है, जिसके पानी में काफी मात्रा में फ्लोराइड है और खारा है, जिसको बच्चे नहीं पीते हैं। कई बार विद्यालय व प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी नया बोरिंग फिल्टर प्लांट नहीं लग पाया है। स्कूल में एक माह से प्रतिदिन 10 से 15 कैंपर पानी के आ रहे हैं, जो कुछ ही समय में खत्म हो जाते हैं, बाद में मजबूरन बच्चों को टंकी का खारा पानी पीना पड़ रहा है, जिनसे उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्रशासन को चाहिए शीघ्र ही स्कूल में नया हेड पंप बोरिंग लगाकर फिल्टर प्लांट लगाया जाए।
