Thu, 07 23, 2026
देश

महंत की हत्या के आरोपी पकड़ से दूर, डिग्गी कस्बे में बाजार पूर्णतया रहे बंद:

आचार संहिता एवं धारा 144 लागू हो जाने के कारण ग्रामीण एक साथ नहीं दिया ज्ञापन

post-img

मालपुरा उपखंड के डिग्गी में भूरया महादेव आश्रम के महंत सियाराम दास हत्याकांड के मामले में 42 दिन निकल जाने के बावजूद पुलिस के पास किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं लगने व हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित डिग्गीवासियों ने दो दिन के बाजार बंद का आह्वान किया है। बाजार बंद के आह्वान के चलते  संपूर्ण डिग्गी कस्बे में बाजार पूर्णतया बंद रहा। बंद के चलते ग्रामीणों व यात्रियों को रोजमर्रा की चीजों के लिए भी परेशान होना पड़ा। संत सियाराम दास बाबा की गत 29 अगस्त रात को हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इसी को लेकर घटनास्थल पर 30 अगस्त को पुलिस महा निरीक्षक अजमेर रेंज लता मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक राज ऋषि राज भी मौके पर पहुंचे थे। मौके पर डॉग स्क्वायड सहित साइबर क्राइम की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू की थी। आरोपियों को 10 दिन में गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक एवं टोंक एडीएम सूरज सिंह नेगी को 25 दिन पूर्व ज्ञापन सौंप कर जल्द कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस को किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस विभाग की ओर से हत्यारों के बारे में किसी प्रकार की सूचना देने पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डिग्गी के नागरिकों की ओर से बाजार बंद का आह्वान किया है। इसके बाद भी हत्या का खुलासा ना होने को लेकर संत सियाराम दास संघर्ष समिति के सदस्यों एवं संपूर्ण व्यापार मंडल के द्वारा स्वैच्छिक बाजार बंद करने लिया गया था। धार्मिक नगरी होने के कारण डिग्गी कस्बे में आने वाले श्रद्धालुओं एवं खेल आयोजन मे आई बालिकाओं को  कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Related Post