राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं में बतौर प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को असाधारण परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन का मौका दिया है | ऐसे परीक्षार्थी 10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे |
बोर्ड सचिव के अनुसार 2024 की परीक्षा के लिए साधारण शुल्क 2150 रुपए के साथ माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए स्वयंपाठी छात्रों के आवेदन पत्र भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है |
बोर्ड ने रेगुलर स्टूडेंट्स के परीक्षा आवेदन पत्र भर लिए हैं | इनके परीक्षा फॉर्म भी बोर्ड पहुंच चुके हैं | अब इन परीक्षा फॉर्म की जांच का काम शुरू होगा | बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म में रही त्रुटियां सुधारने के लिए भी मौका दे रखा है |
