Wed, 07 22, 2026
देश

चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी:

केंद्रीय कर्मचारियों को DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दिया दिवाली का तोहफा

post-img

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के फैसले से देशभर के एक करोड़ सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिलहाल 42 फ़ीसदी है। सरकार के फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फ़ीसदी हो जाएगा।

Related Post