मुंबई के ऑस्कर फाउंडेशन की बदौलत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की दो बेटियों ने यूके का ट्यूर किया है। दोनों पीएम ऋषि सुनक व उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति से भी मिली। इसके साथ ही मेनेच्स्टर के मैदान में भी अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। करीब आधा दर्जन से अधिक स्कूलों और कॉलेजों का दौरा कर वहां की पढाई को जाना।फाउंडेशन के फाउंडर अशोक राठौड़ ने बताया कि वे बच्चों को फुटबॉल खेल से जोड़कर उनकी लाइफ बदलने की मुहिम चला रहे हैं। जिसके तहत झुंझुनूं जिले के मेहाड़ा जाटूवास की अमन कुमारी तथा मोड़ी गांव की ज्योति सैनी का चयन एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स ट्यूर के लिए किया। फाउंडेशन के स्थानीय कोच सोनू किराड़ ने बताया कि इसी साल जनवरी से फाउंडेशन ने खेतड़ी क्षेत्र के चार गांव गुजरवास, मोड़ी, मेहाड़ा जाटूवास तथा नांगलिया में अपना कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत 400 छात्र—छात्राओं को कोच ने फुटबॉल खेलने का प्रशिक्षण दिया। यूके के लाइफ चेंजिंग ट्यूर के लिए 400 में से ट्रायल के जरिए 14 बच्चों का चयन किया गया था। जिनमें से दो को यूके के लिए भेजा गया। यूके का दो हफ्ते का ट्यूर करके दोनों ही बच्चियां वापस लौट आई है। आगामी दिनों में गौरीर, दूदवा, मुरादपुर, कॉपर और डूमोली जैसे गांवों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे
