कोटा एसीबी की टीम ने जिला परिषद डूंगरपुर के अधिशासी अभियंता अजय भार्गव के कोटा स्थित मकान में दूसरे दिन सर्च किया। एसीबी टीम भार्गव के महावीर नगर स्थित विस्तार योजना स्थित मकान में पहुंची। सर्च में मकान में लाखों रुपए, सोना-चांदी एवं प्रोपर्टी के दस्तावेज सहित 200 शराब की बोतले मिली। एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि भार्गव के मकान मे 48 लाख रुपए नकद मिले हैं। एसीबी टीम ने जब फ्रिज खोला तो उसमें 10 लाख रुपए रखे मिले। 50 किलो चांदी तथा 535 ग्राम सोना बरामद किया है। चांदी सिल्यिों के रूप में थी। इसके अलावा आठ-दस हॉस्टलों के कागज व दस्तावेज बरामद किए हैं। गुप्ता के दो बैंकों में लगभग आधा दर्जन बैंक खातें है। फिल्हाल इन खातों की जांच नहीं की गई है। इनकी जांच करने के बाद ही बैंक खातें व लॉकर्स का पता चलेगा। गुप्ता अपनी पत्नी के साथ मकान में रहता है। दो बेटे हैं जो बाहर कहीं काम करते हैं। जबकि पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर है।
मकान में खोल रखी है मधुशाला
भार्गव ने अपने मकान में बीयर बार बना रखा है। एसीबी की टीम ने मकान से विभिन्न कंपनियों की 200 शराब की बोतलें बरामद की है। इतनी मात्रा में शराब मिलने पर उसके खिलाफ महावीर नगर पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करवाया गया है।
