Wed, 07 22, 2026
देश

शिक्षा विभाग : चुनाव का चहुंओर शोर, सूचनाओं का नहीं ठौर:

अंतिम तिथि में बचे हैं मात्र नौ दिन

post-img

शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही शिक्षकों पर गैर शैक्षिक कार्यों का बोझ लाद दिया और एक के बाद एक उत्सव, जयंती और कार्यक्रमों के चलते पढ़ाई चौपट हो गई। अब विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही प्रशिक्षणों तथा चुनाव से जुड़ी ड्यूटियों में शिक्षक खप गए हैं। ऐसे में स्कूलों में एक तरफ पढ़ाई का डिब्बा गोल हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की ओर से मांगी जा रही रिपोर्ट में जिले की साख लगातार गिर रही है। यू-डाइस प्रोफाइल से जुड़ी सूचनाएं अपडेट ही नहीं हो पा रही है। परिषद् मुख्यालय से बार-बार अधिकारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पर, चुनाव शोरगुल के बीच इन महत्वपूर्ण सूचनाओं को ठौर नहीं मिल पा रहा है।
यह हैं सूचनाएं
जिले सहित प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को यू-डाइस कोड दिए हैं। इन कोड के माध्यम से समस्त विद्यालयों को तीन चरणों में कार्य करना है। पहला शिक्षक, दूसरी स्कूल फेसिलिटी और तीसरा विद्यार्थी से जुड़ी सूचनाएं अपडेट करनी है। इसमें आधी सूचनाएं केवल अपडेट ही करनी है। शेष नई भरनी है। लेकिन, इस कार्य में कौताही सामने आ रही है।

Related Post